सीएसआर की समीक्षा बैठक संपन्न — शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, आजीविका एवं आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

0
Advertisements

Saraikela :- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाइयों को सीएसआर अंतर्गत संचालित परियोजनाओं एवं प्रस्तावित योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन, खेल गतिविधियों आदि क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु औद्योगिक संस्थानों के मध्य कार्यों का आवंटन किया गया.
इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) अंतर्गत संचालित योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि जिले के सभी औद्योगिक संस्थान अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, खेल एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में ठोस एवं स्थायी कार्य करें. उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा की जा रही सभी सीएसआर गतिविधियाँ पारदर्शी, परिणामोन्मुख एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि इन योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच सके. उपायुक्त ने बल देते हुए कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रयासों में निरंतर सहयोग प्रदान करेगा तथा औद्योगिक इकाइयों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality Education), सामाजिक कल्याण, खेल गतिविधियाँ, कृषि एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed