जादूगोड़ा पोस्ट ऑफिस में करोड़ों का घोटाला, खाताधारकों का हंगामा, अस्थायी कर्मी पर गंभीर आरोप

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित नारवा पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। घोटाले की जानकारी मिलते ही खाताधारक पोस्ट ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। खाताधारकों का आरोप है कि उनके जमा पैसों में भारी गड़बड़ी की गई है और बिना उनकी जानकारी के रकम निकाल ली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सूत्रों के अनुसार, यह मामला कई वर्षों से चल रहा था, लेकिन हाल में कुछ खातों के लेन-देन में गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद हंगामा शुरू हुआ। पोस्ट ऑफिस के एक अस्थायी कर्मचारी पर आरोप है कि उसने खाताधारकों के पैसे का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।

खाताधारकों का कहना है कि वे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए पोस्ट ऑफिस पर भरोसा करते थे, लेकिन अब उनके पैसे वापस मिलने पर संदेह है। मौके पर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मामले की शिकायत डाक विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस से की गई है। फिलहाल, पोस्ट ऑफिस के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और संबंधित कर्मचारी से पूछताछ जारी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पूरे घोटाले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें और कौन-कौन शामिल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed