उद्घाटन से पहले ही पुल की सड़क में दरारें, 9 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल

Advertisements

गढ़वा : गढ़वा जिले में कनहर नदी पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल की अप्रोच सड़क उद्घाटन से पहले ही कई जगहों पर दरक गई है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन सड़क में आई दरारों ने इसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति देखकर निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उद्घाटन से पहले ही सड़क का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाता है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

About The Author

See also  चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, साथी गंभीर

You may have missed