रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सौजन्य से टाटानगर रेलवे-स्टेशन पर “आई लव टाटानगर” का लाइट बोर्ड का उद्घाटन किया गया।
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : आज रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सौजन्य से टाटानगर रेलवे-स्टेशन पर “आई लव टाटानगर” का लाइट बोर्ड का उद्घाटन, आईपीडीजी प्रतिम बनर्जी और टाटानगर रेलवे-स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार, राकेश शर्मा, अर्पिता मैती ने एजी सिमरन सग्गू, अध्यक्ष निभा मिश्रा, सचिव गुरप्रीत भाटिया, डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयर रोटेरियन अमितावा बख्शी, रेलवे अधिकारियों और रोटेरियन की उपस्थिति में संयुक्त रूप से मौजूदगी में किया। ये लाइट बोर्ड दिन और रात दोनों ही समय टाटानगर रेलवे-स्टेशन पर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा| अध्यक्ष निभा मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार ने क्लब को आश्वासन दिया कि भारतीय रेलवे टाटानगर स्टेशन परिसर में अपनी परियोजनाओं में रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट का हमेशा समर्थन करेगा।
पीपी अंजनी निधि ने इस परियोजना की उत्पत्ति और रेलवे स्टेशन पर अन्य परियोजनाओं के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। संजीव सहगल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर रोटेरियन अलोकानंदा बख्शी, आईपीपी राजेश कुमार, नैना कुमार, अनिल धंधनिया, राधिका धंधनिया, अनुपमा सहगल, जूही समर्पिता, अंजनी सहाय, ऋषि चंद्रानी, संजय केडिया, बबीता केडिया हर्षद गांधी, मिथिलेश झा, अशोक झा, इंदु गांधी, राजेश गांधी एंव अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Advertisements


