जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण, भाजपा आमजनों के संग कल करेगी पदयात्रा, होगा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का नागरिक अभिनंदन

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता):- जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पूर्ण होने से एक ओर जहां जुगसलाई क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है तो वहीं, दूसरी ओर इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और इसके स्वरूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों को लेकर भाजपा ने दोनों नेताओं के नागरिक अभिनंदन की तैयारी की है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में होने वाले नागरिक अभिनंदन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जुगसलाई क्षेत्र की जनता व आमजनों के संग पदयात्रा एवं नागरिक अभिनंदन की सफलता को लेकर भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। दोपहर ढाई बजे विशाल पदयात्रा एवं संध्या चार बजे नागरिक अभिनंदन का समय तय किया गया है। दोपहर ढाई बजे पद यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होगी जो जुगसलाई फाटक में जाकर समाप्त होगी। इस दौरान पूरे रास्ते स्थानीय नागरिकों द्वारा नेताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समारोह स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों नेताओं का अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि जुगसलाई पूरे कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोज हज़ारों लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों का स्कूल छूट जाता है, लोगों की ड्युटी लेट होती थी और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नही पहुंच पाते थे। तीन पीढ़ियों के सपने को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से मूर्त रूप मिला है। उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का अथक प्रयास निहित है। इनके योगदान को स्मरण करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने नागरिक अभिनंदन का निर्णय लिया है।

See also  सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच हुआ समझौता, शोध एवं तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री सह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र निवासी अनिल मोदी ने रेलवे ओवरब्रिज को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो के प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार इस मांग को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद की है। राज्य में सत्ता बदलाव के बाद आरओबी के निर्माण में कई बार राजनीति करने का प्रयास किया गया परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने किसी साजिश को सफल होने नही दिया।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed