कांग्रेसियों ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर किया याद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : गम्हरिया प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पीडीएस संघ के अध्यक्ष फुलकांत झा ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती पर सादर नमन और श्रद्धासुमन श्रद्धांजली अर्पित किया. श्री झा ने कहा बाबू जगजीवन राम की जयंती 5 अप्रैल को है, उनका जन्म 1908 में बिहार के एक छोटे से गांव चंदवा में हुआ था. उनके काम की वजह से लोग प्यार से उन्हें ‘बाबूजी’ कहते थे. वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज में समानता और न्याय फैलाने के लिए समर्पित कर दिया. एक भारतीय राजनेता तथा भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री एवं एक महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता, संविधान सभा के सदस्य भी थे. इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखण्ड के कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, जेपीसीसी के जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, बिनोद महतो, शीतल प्रसाद, विद्यासागर पासवान, धनंजय दास, गगनदीप बेरा, आयुष बेरा उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत कई नए लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed