भूख हड़ताल के नौवें दिन कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की तबीयत बिगड़ी, तंबू में ही चढ़ाया जा रहा पानी

Advertisements

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में स्थानीय विस्थापित युवाओं के नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जारी है। टू टैंक गार्डन स्थित आंदोलन स्थल पर विस्थापित अप्रेंटिस संघ के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह का अनशन रविवार को नौवें दिन में पहुंच गया। वे नौ दिनों से अन्न ग्रहण नहीं कर रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रविवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी कम पाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है, और तंबू में ही उन्हें पानी चढ़ाया जा रहा है। उनकी हालत को लेकर परिजन और समर्थक चिंतित हैं।

आंदोलन स्थल पर श्वेता सिंह महात्मा गांधी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ पढ़ रही हैं। वे वहीं नवरात्र का व्रत भी रख रही हैं, और सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती करती हैं।

About The Author

See also  टाटा स्टील की याचिका खारिज, आयोग ने 11,82,29,146 रुपये जमा करने का दिया आदेश

You may have missed