कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया

0
Advertisements

दिल्ली : कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इससे पहले राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर कहा, ‘मेरे पर जब भी आक्रमण होता है, उससे मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया- राहलु गांधी

उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है।

देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है। राहुल गांधी ने कहा, जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है। देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है।’ राहुल गांधी ने कहा हमारी सरकर ऐसी संस्थानों को कंट्रोल नहीं करती थी। आज हालात दूसरे हैं। जो किसी दूसरी पार्टी को मदद करना चाहे तो उसके खिलाफ ईडी और आईटी लगा दी जाती है।

See also  वाराणसी में असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी दो गोलियां, हॉफ एनकाउंटर में एक आरोपी गिरफ्तार

मैं जितना विरोध करूंगा, उतनी अधिक कार्रवाई होगी

ईडी की पूछताछ के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होंगे। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, वह चाहे जो कर लें। हम डरेंगे नहीं। हमारी कोशिश लोकतंत्र को बचाने की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed