हर घर तिरंगा एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, नज़र आईं ये बड़ी हस्तियां,

0
Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान: हर घर तिरंगा अभियान ने जोर पकड़ लिया है. देश में हर कोई इस अभियान में बड़ चढकर हिस्सा ले रहा है. लोगों के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है. बता दें कि यह गाना आपके अंदर देशभक्ति का जब्जा और बढ़ा देगा. गाने में भारत के विविधता को भी प्रदर्शित किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए एक देशभक्ति गान जारी किया है. 4 मिनट 22 सेकेंट के गाने में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज, एमसी मैरी कॉम, स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा, पीवी सिद्धू सहित और अन्य कई भारतीय एथलीट शामिल हैं. एथलीटों के अलावा, गाने में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, प्रभास, अनुष्का शर्मा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं.

गाने में कृषि खेल, मिसाइल लॉच, सेना से लेकर हमारे देश की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता तक भारत की भावना, ताकत और विविधता को प्रदर्शित किया गया है. वीडियो के अंत में, पीएम मोदी ने अपने करिश्माई व्यक्तित्व के साथ इसकी शोभा बढ़ाई है. आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, सोनू निगम और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है.

संस्कृति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “हर घर तिरंगा … घर घर तिरंगा … हमारे तिरंगे को इस मधुर सलामी के साथ मनाएं, हमारे राष्ट्र के रूप में हमारे सामूहिक गौरव और एकता का प्रतीक है. #हर घर तिरंगा, #आजादी का अमृत महोत्सव.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed