एन सी सी लाइन एरिया में एन सी सी अधिकारियों का कॉन्फ्रेंस हुआ आयोजित।

0
Advertisements
Advertisements

सासाराम- स्थानीय 42 वीं बिहार बटालियन एन सी सी के लाइन एरिया स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एन सी सी कैडेट्स के विकास एवं ट्रेनिंग के लिए रोहतास एवं कैमूर जिला के एन सी सी अधिकारियों का एक कांफ्रेंस के आयोजन किया गया। कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी कमांडिंग ऑफिसर 42 बिहार बटालियन ने अधिकारियों,पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य है कि कैडेट्स नए भारत के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।इनमें प्रतिभा की कमी नही है,वरन इनको निखारने के कार्य हम सभी का है।बदलते परिवेश में सेना भी अपने को नवीनीकरण करती है,और करना भी चाहिए,इसी के मद्देनजर अग्निवीर योजना लायी गयी,जिसके माध्यम से देश के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में सेवा करने का अवसर मिले। कैडेट्स का सर्वागीण विकास हो।
कैडेट्स को समय से ट्रेनिंग व वर्ग प्रशिक्षण होना चाहिए। कैडेट्स को ट्रेनिंग के बाद पोषक अल्पाहार देना चाहिए। एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि कांफ्रेंस में कैडेट्स के नामांकन,स्कोलरशिप,कैम्प,डिजिटल फोरम एवं एलुमनी पर भी चर्चा हुई। सभी संस्थान में कैडेट्स के ट्रेनिंग हेतु पूर्व सैनिक की बहाली करने पर भी चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कॉन्फ्रेंस में एन सी सी अधिकारियों में ले. डॉ सुशील कुमार,ले. अतिबला सिंह,थर्ड ऑफिसर माला सिन्हा,अरुण कुमार,जय प्रकाश सिंह,विवेक पांडेय,रोहित कुमार,संतोष कुमार,विनय कुमार,सुरेंद्र कुमार, पीआई स्टॉफ में सूबेदार देवानाथ,नायाब सूबेदार अर्जुन सिंह,नायाब सूबेदार सुमेर सिंह,बी एच एम निशिकांत,सी एच एम रूप सिंह,हवलदार राम प्रकाश,हवलदार पप्पू पांडेय,हवलदार दुर्गेश यादव ,हवलदार सर्वजीत एवं
सिविल स्टाफ में ओ एस डी कामेश्वर प्रसाद,धीरज कुमार,अनूप कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed