जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में Earth Day-Climate Change विषय पर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के कॉमर्स विभाग में Earth Day-Climate Change के विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉमर्स विभाग के स्नातक (सेमेस्टर l, lll, V) तथा स्नातकोत्तर (सेमेस्टर lll) के छात्र- छात्राओं ने बढ- चढ कर हिस्सा लिया। 17 प्रतिभागियों में से PG सेमेस्टर lll की छात्रा नेहा कुमारी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जब कि UG सेमेस्टर l की छात्रा शोभा कुमारी तथा PG सेमेस्टर lll की छात्रा शुभ्रा मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया और UG सेमेस्टर l की छात्रा बुलबुल टुडू तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उदेश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था ताकि छात्र पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वी के मिश्रा तथा विभाग के सभी शिक्षक डॉ ऐ. के. सिंह, डॉ ऐ. सी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास,डॉ संजू डॉ मीतू आहूजा, श्रीमती मालिका हेजाब उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  शिक्षकों की गुणवत्ता पर बड़ा कदम, राज्यभर में होगा आकलन और परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed