दिल्ली-NCR में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, शून्य के करीब टेंपरेचर ने हाथ-पैर कर दिए सुन्न,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली में तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तापमान 0.6 डिग्री से 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में 11 जनवरी को आया नगर में न्यूनतम  तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 से 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भी तापमान में राहत मिलने के आसार नहीं है. 14 जनवरी को भी टेंपरेचर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि 15 जनवरी से थोड़ी राहत मिलना शुरू होगी. तब न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री से 18 जनवरी तक 8 से 10 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है. अधिकतम तापमान भी 20 से बढ़कर 23 डिग्री 18 जनवरी तक पहुंच जाने का अनुमान जताया गया है.मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.2 और आया नगर में 3.2, लोधी रोड में 3 व पालम में 3.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। इसमें सफदरजंग, पालम, लोधी रोड सीएचओ और आयानगर में ठंडक बढ़ी हुई रही। वहीं, पालम में सुबह 8:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 200 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 800 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीतलहर भी महसूस हो सकती है। आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना भी बनी रहेगी।15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, 16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। इसके अलावा, 17 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। यही नहीं, 18 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए। दिन का समय हल्का सुहावना रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed