अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, सीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया

Advertisements

कसमार : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को कसमार पंचायत के सुईयाडीह से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर पकड़ा गया। इसके बाद बालू समेत ट्रैक्टर और उसकी ट्रॉली को कसमार थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया। जब्त वाहन पावरट्रैक यूरो 42 प्लस मॉडल का है। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं पाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जब्त वाहन का चेसिस नंबर टीओ 53525224केके और इंजन नंबर ई3590445 है। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बोकारो के जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजकर वाहन मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

About The Author

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, 3 और 5 नवंबर को होगा ठहराव