सीएम का व्यस्त दिन आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवघर दौरा… क्या होगा बड़ा ऐलान?

0
Advertisements

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन की शुरुआत पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी, जहां वे सुबह करीब 11:30 बजे अटल सभागार में मीडिया को संबोधित करेंगे। इस प्रेस वार्ता को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इसमें विपक्ष पर हमला या किसी नई योजना की घोषणा हो सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से देवघर के लिए रवाना होंगे। वहां वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी साथ रह सकते हैं। कार्यक्रम के अनुसार, पूजा के बाद वे शाम तक वापस पटना लौट आएंगे। वहीं, बापू टावर के निरीक्षण की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About The Author

See also  छठ घाटों पर मोबाइल चोरों और पॉकेटमारों का आतंक, कई श्रद्धालुओं के फोन और पर्स गायब

Thanks for your Feedback!

You may have missed