नौतन डिग्री कॉलेज में 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू, नामांकन को लेकर छात्रों में उत्साह

Advertisements

सीवान :सीवान जिले के नौतन प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और नामांकन प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। कॉलेज शुरू होने की खबर से क्षेत्र के छात्रों में खुशी का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फिलहाल कॉलेज का संचालन अस्थायी रूप से उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज नौतन परिसर में किया जाएगा। भवन निर्माण पूरा होने तक इसी स्थान पर कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक संसाधन और स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है।

इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से क्षेत्र के छात्रों को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज शुरू होने को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

You may have missed