निजी आवासीय विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, नाबालिग छात्र गिरफ्तार

Advertisements

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र के साथ कक्षा नौ के छात्र द्वारा कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार (यौन उत्पीड़न) किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने उनके बेटे को डराने-धमकाने के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। 22 सितंबर को पीड़ित छात्र ने फोन पर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

परिजनों ने स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन पर घटना की जानकारी होने के बावजूद उन्हें और पुलिस को तत्काल सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 21 सितंबर की रात हुई घटना की जानकारी समय पर नहीं दिए जाने से वे नाराज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

About The Author

You may have missed