खराब मौसम से 10 फ्लाइट रद्द, ढाई हजार से अधिक यात्री प्रभावित

Advertisements

रांची : बारिश, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। कुल 10 फ्लाइट रद्द होने से ढाई हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक नहीं जा सके। सुबह से तेज बारिश के बीच विजिबिलिटी एक हजार मीटर से कम रही। एयरलाइंस की ओर से टर्मिनल बिल्डिंग में फ्लाइट रद्द होने और रिफंड लेने की उद्घोषणा की गई, जबकि यात्री काउंटरों पर दूसरी फ्लाइट के विकल्प और टिकट की जानकारी लेते नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रद्द उड़ानों में इंडिगो एयरलाइंस की 6E7561-7562 कोलकाता-रांची, 6E6484-6799 पुणे-रांची-बेंगलुरु, 6E6370-2370 दिल्ली-रांची-दिल्ली और 6E7325-7326 कोलकाता-रांची-कोलकाता फ्लाइट शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX2053-2176 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु फ्लाइट भी रद्द रही। खराब मौसम के कारण कई विमान देरी से पहुंचे। एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8:20 बजे के बजाय 9:35 बजे, दिल्ली-रांची विमान सुबह 8:25 बजे की जगह 10:00 बजे और बेंगलुरु-रांची विमान सुबह 8:55 बजे के बजाय 9:49 बजे पहुंचा।

इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान सुबह 11:10 बजे की जगह दोपहर 12:40 बजे पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान सुबह 11:45 बजे के बजाय 12:05 बजे आया। इंडिगो का मुंबई-रांची विमान दोपहर 1:10 बजे की जगह 1:48 बजे, जबकि दिल्ली-रांची विमान शाम 4:35 बजे की जगह 4:57 बजे और रात 8:00 बजे की जगह 8:32 बजे रांची पहुंचा।

About The Author

You may have missed