रेस्टोरेंट में 11 राउंड फायरिंग, सीने में गोली लगने के बावजूद डोमनिक खुद कार चलाकर पहुंचा टीएमएच

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर उडीपी उपहार रेस्टोरेंट में शनिवार को दिनदहाड़े हुई 11 राउंड फायरिंग में डोमनिक, मो. रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी घायल हो गए। गोलियां चलने के बाद रेस्टोरेंट और मॉल में अफरा-तफरी मच गई। सीने में गोली लगने के बावजूद डोमनिक ने घायल दिलशाद और कृष्णा चौधरी को अपनी कार में बैठाया और खुद कार चलाकर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचा। तीनों को वहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायल मो. रिजवान को मानगो के विकास दूबे ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चारों घायल जमीन कारोबारी बताये जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। सूचना मिलने पर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रेस्टोरेंट के अंदर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया।

About The Author

See also  25 बार रक्तदान करने वाले अजय तिवारी सम्मानित, 100 बार रक्तदान का रखा लक्ष्य

You may have missed