नौवीं कक्षा की छात्रा ट्रेन की चपेट में आई, दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोवामुंडी : भट्टीसाई टोला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें नौवीं कक्षा की एक छात्रा मेमू ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा का एक पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत छात्रा को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह बेहोशी की स्थिति में है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं और इलाज जारी है।

छात्रा की पहचान 15 वर्षीय निकिता बोबोंगा के रूप में हुई है, जो पीएबीएम हाई स्कूल, नोवामुंडी में कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह टाटानगर से बड़बिल जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  2 महीने की घेराबंदी के बाद बड़ी कामयाबी, गुप्त ऑपरेशन में आखिर गिरफ्तार हुआ मिसिर बेसरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed