भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के छठी कक्षा के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के हॉस्टल में शनिवार को छठी कक्षा के छात्र दुबलिया कोड़ा (13) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी प्रबंधन ने दुबलिया के परिजनों को दे दी है. सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. दुबलिया के परिजन पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के आराहासा गांव के रहने वाले है. पिता लाल सिंह कोड़ा खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते है.पंखे में धोती के सहारे लगाई फांसी
फोन पर लाल सिंह कोड़ा ने बताया कि बेटा बीते दो साल से स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था. इधर, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सभी बच्चे भोजन करने के लिए गए हुए थे. वापस आने पर उन्हें रूम बंद मिला. दरवाजा तोड़ने पर भीतर छात्र दुबलिया कोड़ा पंखे में धोती के सहारे लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे निचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पेनल्टी शूटआउट में टूटा सपना, मोहन बागान से हार के साथ JFC का सुनहरा अध्याय खत्म

Thanks for your Feedback!

You may have missed