दीपावली मिलन समारोह में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

चास : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की चास शाखा की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में रौनक बढ़ाई। मेघा, खुशी अग्रवाल और संस्कृति अग्रवाल ने ‘राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं, नव और नाविका केडिया लक्ष्मी-गणेश के स्वरूप में सजकर समारोह में पहुंचीं। उनकी वेशभूषा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन इंदु अग्रवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता गंगा देवी भालोटिया ने की।
आयोजन में संयोजक संतोष केडिया, देविका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, रेखा जैन और विनीता खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।


