बागुनहातु बाल मेले के दूसरे दिन बच्चों ने योग व मैराथन में भाग लिया, स्वस्थ विकास पर जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागुनहातु में प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल मेले के दूसरे दिन रविवार को बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मेले में योग और मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और टाटा स्टील फाउंडेशन के आदर्श गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक अनुभव कुमार ने बताया कि यह बाल मेला बच्चों के मनोरंजन और कौशल विकास को लक्ष्य बनाकर आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण और प्ले-स्कूल सुविधाएँ भी प्रदान करता है।

सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कई वर्षों से यह बाल मेला आयोजित होता आ रहा है और यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए और यह प्रकार्य इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

बाल संरक्षण अधिनियम के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन के लिए हमें जागरूकता बढ़ानी चाहिए। मेले का समापन सोमवार को किया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed