नर्सिंग डिग्री मान्यता को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, 17 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया गया

0
Advertisements

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के मेवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस में बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता ना होने के आरोप को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्र आरोप लगाते हैं कि विश्वविद्यालय ने प्रचार करते समय कहा था कि उनका कोर्स राजस्थान नर्सिंग काउंसिल और भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त है, लेकिन बाद में पता चला कि ऐसा नहीं है, जिससे उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को कैम्पस में छात्रों ने जमकर नारे लगाए और विरोध जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया और पेट्रोल खुद पर डालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन के क्रम में 17 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में ले लिया और सरकार के काम में बाधा डालने तथा आत्मदाह के प्रयास जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया है। विरोध के चलते कैंपस और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों का कहना है कि बिना मान्यता के मिली डिग्री की वजह से उनका करियर प्रभावित होगा.

About The Author

See also  बिंदल मॉल फायरिंग में हत्या की साजिश का खुलासा, दो दिन पहले बनी थी डोमनिक सैमसन को मारने की योजना

Thanks for your Feedback!

You may have missed