बिहार के मौसम में बदलाव ,इन जिलों के लोग रहें सावधान; अलर्ट जारी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। यहां 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। यहां तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। राज्य के दक्षिणी भाग में अभी उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। वहीं बीते गुरुवार को पटना के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में बदलाव होते ही लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। यहां 8 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में शुष्क पछुआ हवा व आर्द्रता में वृद्धि में होने उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

इन 8 जिलों में होगी बारिश

उत्तरी भागों में नमी युक्त पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बने होने के साथ पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में गरज-तड़क के साथ आंधी पानी की चेतावनी है। दक्षिणी भागों के भोजपुर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, भभुआ, गया और जहानाबाद में गर्म दिन रहने की चेतावनी है।

वैशाली सबसे अधिक गर्म जिला रहा

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान अररिया के नरपतगंज में सर्वाधिक वर्षा 67.6 मिमी दर्ज किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई बारिश

वहीं, पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 66.0 मिमी, पूर्णिया में 58.6 मिमी, अररिया के पलासी में 48.4 मिमी, कटिहार में 44.0 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 42.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 40.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 38.2 मिमी, अररिया में 36.0 मिमी एवं कटिहार के कदवा में 35.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

See also  नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल

मौसम में बदलाव से मिली राहत गुरुवार की सुबह में पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मौसम ने अचानक करवट लिया। आकाश में काले बादल छाए रहने के साथ 40-45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा का प्रवाह जारी रहा।

इन 12 जिलों में भी बारिश

राजधानी समेत 12 जिलों के नालंदा, बगहा, पूर्णिया, गोपालगंज, मोतिहारी, आरा, शेखपुरा, बेतिया में हवा के झोंके के साथ झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़-पौधे के साथ आम,लीची को भी नुकसान हुआ। धूल भरी आंधी के कारण कुछ समय के लिए अंधेरा छाया रहा।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत

मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि दक्षिण भागों में गर्म पछुआ हवा का प्रवाह होने व नमी की मात्रा अधिक बनी है। प्री-मानसून सीजन के दौरान प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आते रहता है। कभी तेज आंधी-पानी तो कहीं बिना वर्षा के मेघ गर्जन होना आम बात होती है। ऐसे स्थिति में मौसम में बदलाव होते ही लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 39.0 27.5

 

गया 38.2 27.8

 

भागलपुर 36.7 24.7

 

मुजफ्फरपुर 33.4 26.0

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed