चांडिल : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा से बिहार जाने वाली सिंह ट्रेवल बस में दी दबिश, 13 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत एनएच 33 पाटा टोल प्लाजा के पास टाटा से बिहार जाने वाली सिंह ट्रेवल बस में छापेमारी करते हुए दो युवकों के पास से लगभग 13 किलो गांजा बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

बता दे कि दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं और टाटा से गांजा लेकर बिहार लेकर जा रहे थे. दोनों युवकों का नाम धर्मेंद्र पटेल और प्रशांत मिश्रा बताया जा रहा है. इनके पास से एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

वही जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि अवैध नशा के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

Advertisements
See also  बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का लिया निर्णय

Thanks for your Feedback!

You may have missed