झारखंड में 14 अप्रैल तक बारिश के आसार: लातेहार में सबसे कम तापमान, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल तक राज्य के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तापमान में गिरावट, लातेहार सबसे ठंडा

गुरुवार को बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज हुआ। घाघरा (गुमला) में सबसे अधिक 14.0 मिमी बारिश हुई।

कहाँ-कहाँ होगी बारिश?

12 अप्रैल: राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

13 अप्रैल: उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) को छोड़कर बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

14 अप्रैल: गढ़वा और पलामू जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में बारिश हो सकती है।

फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद राज्य में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इससे दिन का मौसम फिर से गर्म हो सकता है।

अभी कुछ दिनों तक झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी, लेकिन 14 अप्रैल के बाद मौसम फिर से गर्म हो सकता है। ऐसे में लोगों को अभी सतर्क रहने और मौसम के ताज़ा अपडेट पर ध्यान देने की जरूरत है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed