चाकुलिया: अज्ञात चोरों ने राणी सती मंदिर में लाखो के जेवरात और नगदी की चोरी

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणी सती मंदिर में अज्ञात चोरों ने दो लाख मूल्य के सोने के जेवरात और दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी कर ली। चोरों ने चांदी के जेवरातों की चोरी नहीं की। घटना विगत रात्रि की बताई जा रही है। सुबह में मंदिर के पुजारी अमित ठाकुर ने मंदिर का गर्भ गृह का ताला टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना उन्होंने मंदिर संचालन समिति के सदस्यों को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की।मंदिर कमेटी के सदस्य दीपक कुमार झुनझुनवाला में बताया कि मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से राणी सती दादी के सोने से निर्मित मंगलसूत्र, मांग टीका और सिटी गोल्ड की चूड़ियों और हार की चोरी कर ली। दान पेटी को तोड़कर नगदी की चोरी भी कर ली। परंतु चोरों ने चांदी के जेवरातों की चोरी नहीं की। इधर, पुलिस चोरों का सुराग पाने के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने

Thanks for your Feedback!

You may have missed