चाकुलिया: भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पद से इस्तीफा दिया

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर और फोन पर भी लगातार सूचित किया है कि पिछले चार महीना से स्थानीय संगठन द्वारा एक सुनियोजित तरीके से उनको अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।जानबूझकर पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है। उनके समर्थकों के साथ भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है। उनके द्वारा इसकी सूचना प्रदेश के संगठन महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश के प्रभारी को काफी दिनों पहले ही दे दी गयी थी। लेकिन किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed