जमशेदपुर जिला शिक्षा कार्यालय में चल रही बिल्ली की ‘फैमिली क्लास’! चूहा लाकर अपने बच्चों को दे रही दावत, दुर्गंध से परेशान कर्मचारी और फरियादी…

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  जिस जिला शिक्षा कार्यालय से जिले के स्कूलों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय होती है, उसी जमशेदपुर जिला शिक्षा कार्यालय में इन दिनों एक बिल्ली ने अपना ‘घर’ बसा लिया है। बताया जा रहा है कि बिल्ली ने कार्यालय परिसर में ही बच्चे दिए हैं और वह चूहे पकड़कर उन्हें कार्यालय के अंदर ला रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चूहों के अवशेष और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण कार्यालय के आसपास का माहौल परेशान करने वाला बताया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ अपने काम से कार्यालय पहुंचने वाले शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोगों को भी परेशानी होने की बात सामने आ रही है।

तंज की बात यह है कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाता है, लेकिन उसके अपने कार्यालय में बिल्ली का ‘परिवार’ और चूहों की ‘दावत’ व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।

हालांकि बिल्ली और उसके बच्चों को सुरक्षित तरीके से हटाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ कार्यालय की तत्काल सफाई, सैनिटाइजेशन और कीट नियंत्रण की व्यवस्था भी जरूरी है।

अब सवाल यह है कि क्या जमशेदपुर जिला शिक्षा कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी है, या फिर विभाग ने कार्यालय की देखरेख भी ‘बिल्ली के भरोसे’ छोड़ दी है?

About The Author

You may have missed