चीन में बना कहर ओमिक्रॉन सब वेरिएंट का वायरस के चार मामले भारत में भी मिले, सरकार ने लोगों को मास्क लगाने की दी सलाह.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

नई दिल्ली (एजेंशी) : कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों से एहतियात बरतने को कहा हैं. चीन में कोरोना महामारी ने फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है. चीन, जापान, अमेरिका जैसे दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर लोगों के कई सवाल हैं. चीन में कहर बरपाने वाले ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले भारत में भी सामने आए हैं. ये केस गुजरात और ओडिशा से सामने आए हैं. इनमें दो मरीज ठीक हो गए हैं.

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जुलाई-अक्टूबर-नवंबर-2022 में ओमिक्रोन के बीएफ.7 और बीएफ 12 वेरिएंट से संक्रमित दो मरीज सामने आए थे. इन मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया गया और पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने चौकसी बढ़ा दी है.

