केंदू गाछ पर अज्ञात शव मिलने का मामला: प्रेम प्रसंग में हुई थी रणवीर शर्मा की हत्या…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:– आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदू गाछ के पास बीते दिनों एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में फेंक देने के मामले में आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला में मृतक रणवीर शर्मा ( तेतरी, दुर्गा स्थान, नवगछिया, बिहार) के रूप में पहचान हुई है। मृतक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। इस मामले में मृतक की साल्डीह बस्ती निवासी प्रेमिका रूबी देवी तथा उसके पति पूर्ति शर्मा (स्थाई पता, उजानी जिला भागलपुर) को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार हुआ है। बता दें की बीते 18 मई को केंदू गाछ के पास मृतक का शव बरामद हुआ था। मृतक की चार पुत्री और एक पुत्र है। मृतक अपने गांव में ही लकड़ी का काम करता था। आरोपी भी मृतक की रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की मृतक की बहन की गोतनी की पुत्री थी, आरोपी को कथित भगनी से ही प्रेम संबंध हो गया था। मृतक अपने गांव से मिलने के लिए जमशेदपुर आया था। इसके बाद मांझी टोला अपने कथित भगनी के घर पहुंचा, 16 मई की रात में मृतक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पूर्ति शर्मा ने देख लिया था। जिसके बाद मृतक रणवीर शर्मा चाकू से मारकर और कपड़ा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बोरे में शव को भरकर फेंक दिया। बताया जाया रहा है की रणवीर की हत्या में एक विशेश्वर शर्मा और उसकी पत्नी भी आरोपी है जो की फरार हो गए है। पुलिस सूत्रों की माने तो आज मामले से पुलिस पर्दा उठा सकती है

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed