जमशेदपुर के मानगो में डेंगू के खिलाफ चला अभियान, निगम ने वसूला जुर्माना पांच हजार का…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर नगर प्रबंधक कुणाल कुमार की अगुवाई में संचालित किया गया। इस दौरान ओल्ड पुरुलिया रोड और पारडीह में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ओल्ड पुरुलिया रोड पर अभियान के तहत तीन हजार पांच सौ रुपय का जुर्माना वसूला गया, वहीं पारडीह में सड़क पर कचरा फेंकने के कारण दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए निगम क्षेत्र में हर रोज एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए एक रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छिड़काव किया जा रहा है।

नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें, खासतौर पर छतों पर रखे बर्तनों, टायरों और गमलों में। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वे सड़क पर कचरा न फेंकें, ताकि शहर को स्वच्छ और डेंगू-मुक्त रखा जा सके।

इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह, राहुल कुमार, और नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम ने सभी से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि डेंगू के प्रसार को रोका जा सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed