आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का आरोपी मुन्ना सिंह गिरफ्तार…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले आजसू के पूर्व नेता ब्रजेश सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसको गिरफ्तार करने के बाद एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसको जेल भेज दिया गया. वह फरार चल रहा था. बताया जाता है कि पुलिस की छापामारी के बाद मुन्ना सिंह दबाव में आ गया था. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बीच मुन्ना सिंह ने कहा है कि यह उनके खिलाफ गहरी साजिश है. उसने बताया है कि उसके सौतेले भाई द्वारा ही यह साजिश रचा गया हैं. अगरतलाप है कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मुन्ना सिंह द्वारा एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी को लाठियां से पिटाई की गई थी. इस मामले को लेकर ही विरोध शुरू हुआ इसके बाद कदमा थाना में एक एफआईआर दर्ज किया गया और उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गोलीकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता समेत 9 आरोपी फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed