5 दिन से सड़क पर खड़ा खराब हाईवा बना मुसीबत, जाम और हादसे का बढ़ा खतरा

Advertisements

नोवामुंडी : नोवामुंडी बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के मुहाने पर पिछले पांच दिनों से एक खराब हाईवा मुख्य सड़क पर खड़ा है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका असर स्कूली बसों, कॉलेज बसों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी पड़ रहा है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़े वाहन के पास न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है, जिससे खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पांच दिन बीतने के बाद भी वाहन नहीं हटाया गया। मोहर्रम जुलूस इसी मार्ग से गुजरने वाला है, इसलिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हाईवा हटाकर यातायात सुचारु करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

About The Author

See also  रांची-धनबाद में दूसरे बिजली वितरण लाइसेंसी की संभावना पर चर्चा, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं

You may have missed