Breaking : एसीबी की टीम ने 15 लाख घुस लेते ED अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Breaking : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों यानी एसीबी ने ED के प्रवर्तन अधिकारी नवलकिशोर मीना और उसके सहयोगी बाबूलाल मीना को 15 लाख रुपये कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर एसीबी कार्रवाई कर रही है. एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. एसीबी की कई जगहों पर कार्रवाई जारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारी नवल किशोर मीना पर आरोप है कि उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है, जिसके बाद राजस्थान सरकार की जांच एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है. बता दे एसीबी ने ईडी अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रैप किया था, जिसके बाद उससे जुड़ी जगहों पर छापेमारी की और फिर अधिकारी को अरेस्ट कर लिया गया है.

 

वही, नवल किशोर मीना प्रवर्तन निर्देशालय में ईओ के रूप में काम कर रहे थे. नवल किशोर पर आरोप है कि चिटफंड से जुड़े एक मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए 17 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद 15 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

Thanks for your Feedback!

You may have missed