पंचायत क्षेत्र में JNAC की कार्रवाई पर बवाल: भाजपा नेता अंकित आनंद ने स्पॉट फाइन का किया विरोध, कहा—यह क्षेत्राधिकार का उल्लंघन

0
Advertisements

जमशेदपुर:  पंचायत क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उड़न दस्ता द्वारा बिना सूचना और स्पष्ट अधिकार क्षेत्र के गरीब ठेले-खोमचे वालों पर स्पॉट फाइन लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए इसे क्षेत्राधिकार का उल्लंघन और पद का दुरुपयोग करार दिया है।

अंकित आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ के जरिए पूरी घटना की जानकारी साझा करते हुए इसकी शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और JNAC के विशेष पदाधिकारी से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में JNAC द्वारा वसूला गया फाइन न तो विधिक रूप से सही है और न ही यह गरीबों के प्रति न्यायसंगत।

भाजपा नेता ने मांग की कि पहले प्रखंड कार्यालय और JNAC अपने-अपने क्षेत्र का सीमांकन स्पष्ट करें, उसके बाद योजनाओं, नियमों और दायित्वों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए। तभी किसी प्रकार की फाइन वसूली उचित मानी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गरीबों के संग ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और उम्मीद जताई कि डीसी शीघ्र संज्ञान लेंगे। यदि 3 दिनों के भीतर समाधान नहीं होता है तो वे अग्रेतर आंदोलन पर विचार करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को महान शिक्षक पुरस्कार 2026

Thanks for your Feedback!

You may have missed