जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच की शाखा का पुनर्गठन, उपेन्द्र शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित


जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची। यूसिल आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान मंच की जादूगोड़ा शाखा का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से उपेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष, चंद्र भूषण सिंह को महासचिव और आर. एन. विद्यार्थी को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह नवगठित कमेटी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले केंद्रीय कमेटी के चुनाव में मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेगी।
बताया गया कि फरवरी के अंत तक केंद्रीय कमेटी के गठन को लेकर जिले में क्षेत्रीय कमेटियों के विस्तार का कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जादूगोड़ा शाखा का पुनर्गठन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक 11 क्षेत्रीय कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है, जबकि आठ कमेटियों का पुनर्गठन अभी शेष है।
चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी क्षेत्रीय कमेटियों के गठन के बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह में जिले की केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके पश्चात युवा मंच और महिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
चुनाव संचालन समिति के संयोजक राजकिशोर सिंह और दीपू सिंह ने जानकारी दी कि आगामी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सहजानंद सरस्वती की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके साथ ही जादूगोड़ा सहित सभी इकाइयों में ब्रह्मर्षि विकास मंच का अपना भवन बनाने की योजना भी है।
इस बैठक में चुनाव संचालन समिति की ओर से राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह, रवि भूषण शर्मा, राम नाथ पांडे, जय किशोर, सतेंद्र कुमार, राम उदय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जादूगोड़ा इकाई से उपेन्द्र शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, आर. एन. विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह, संदीप शर्मा, सुभाष चौधरी, मुन्ना सिंह, शशि भूषण शर्मा, अजय कुमार सिंह, मृत्युंजय दुबे समेत बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोग शामिल हुए।



