Box Office: ‘मैदान’ और BMCM की आंधी में ‘क्रू’ ने उड़ाया गर्दा, दुनियाभर में कमा लिए इतने करोड़…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के टकराव का खामियाजा दोनों फिल्मों को सहना पड़ा। हालांकि इसका फायदा क्रू को मिला। मौके का फायदा उठाने में इस फिल्म ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मार्च के अंत में रिलीज हुई क्रू अभी तक बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है। अब तो फिल्म ने दुनियाभर में ठीक- ठाक कमाई भी कर ली है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान कब्जा जमाए बैठी हुई हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ ईद पर अपनी फिल्में लेकर आए। बॉक्स ऑफिस पर ये टकराव साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश साबित हुआ। हालांकि, खामियाजा बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों के बिजनेस को सहना पड़ा। इस बीच क्रू मौके का फायदा उठाते हुए नजर आई।
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर क्रू मार्च के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म ठीक- ठाक कमाई कर रही थी, लेकिन सिर पर बड़े मियां छोटे मियां और मैदान का खतरा मंडरा रहा था।
क्रू ने नहीं मानी हार
क्रू को बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करने का बेहद कम वक्त मिला। रिलीज के कुछ दिनों बाद ही बड़े मियां छोटे मियां और मैदान ने धावा बोल दिया। इनके बिजनेस के बीच क्रू कहीं गायब हो गई। हालांकि, धीरे- धीरे इन फिल्मों का कलेक्शन भी घटता चला गया। इस बीच क्रू को बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने का मौका मिल गया, जिसे फिल्म ने हाथ से जाने नहीं दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वर्ल्डवाइड क्रू ने कमाए कितने करोड़
क्रू की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म ने दुनियाभर में तब कमाई कर ली, जब थिएटर्स से इसकी छुट्टी की बात हो रही थी। क्रू के मेकर्स ने जानकारी दी है कि वर्ल्डवाइड फिल्म ऊंची उड़ान भर रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 25 दिनों में क्रू ने दुनियाभर में 145.56 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही अब फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रही है
क्रू की स्टार कास्ट
एयरलाइन इंडस्ट्री पर बेस्ड क्रू का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है। क्रू में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed