फैस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से बढ़ जाती है रेलवे टिकट की कालाबाजारी

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-फैस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी आम बात है. इसको देखते हुए रेलवे टिकट की कालाबाजारी भी बढ़ जाती है. टिकट की कालाबाजारी को रोकने के लिए टाटानगर आरपीएफ की ओर से एक टीम का गठन किया गया है जो लगातार कालाबाजारी करने वालों पर नजर बनाए हुए है. बुधवार को आरपीएफ की टीम ने टिकट की कालाबाजारी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने वाले आरोपियों में कोवाली निवासी अविनाश दीक्षित, दशरथ महाकुड़ और कपाली गौसनगर निवासी मो मेराज शामिल है. टीम ने जांच के दौरान अविनाश और दशरथ के पास से दो काउंटक टिकट बरामद किया जिसका मुल्य 6,720 रुपये है. वहीं मेराज के पास से 3700 रुपये के दो लाइव टिकट और मोबाइल पर 67 ई-टिकट बरामद किया जिसकी कीमत 66 हजार रुपये है. इसके अलावा तीनों के पास से कई फार्म भी बरामद किए गए है. जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि टीम लगातार गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम की नजर काउंटर नबर तीन पर खड़े लोगों पर पड़ी जिसकी गतिविधि ठीक नहीं लग रही थी. जांच करने पर पता चला कि तीनों टिकट की कालाबाजारी करते है. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed