भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने झारखंड के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक की, भाजपा महानगर ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को झारखंड के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। जमशेदपुर से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, समेत जिला अध्यक्ष एवं एवं पूर्व जिला अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया। उपरोक्त बैठक में पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर मुख्यरूप से चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने झारखंड के नेताओं से संवाद कर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार एवं उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता पर हो रहे दमन एवं अत्याचार की जमीनी हकीकत की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार को देश के लोकतंत्र एवं संघीय ढांचे के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार का आचरण संघीय व्यवस्था, संघीय ढांचा एवं लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा कार्यकर्ता समेत देश की जनता में ममता बनर्जी सरकार के प्रति घोर आक्रोश है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वर्चुअल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, झारखंड प्रदेश प्रभारी व असम से सांसद दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अलावे जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने भाग लिया।

Advertisements

You may have missed