बांकीपुर उपचुनाव में BJP का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन

Advertisements

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भाजपा की ओर से रोड शो भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार के नामांकन वापस लेने के बाद नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने नीरज सिन्हा की जीत का भरोसा जताया और कार्यकर्ताओं से चुनाव अभियान में जुटने की अपील की। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के सामने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

About The Author

See also  जेएसएससी सीजीएल जांच में 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों पर संदेह, अब तक 36 गिरफ्तार

You may have missed