कदमा टीकाकरण केन्द्र पर भाजपा ने युवाओं के बीच दी सेवा, युवा वर्ग का जताया आभार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  प्रदेश में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के प्रारंभ होने पर युवा बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। जमशेदपुर में चयनित केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत निरंतर लोगों के बीच राहत कार्य कर रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में, शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में टीका के लिए आये युवाओं के बीच पानी की बोतल, फेस मास्क, सेनेटाइजर व ग्लव्स का वितरण किया। इस दौरान युवा वर्गों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर उनका आभार प्रकट किया गया। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने युवाओं से अपील की वे स्लॉट बुकिंग के पश्चात टीका के लिए केंद्रों पर अपने निर्धारित समय पर जरूर आएं एवं अपने आसपास के युवा वर्गों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। टीकाकरण के बाद ‘दवाई भी और कड़ाई भी’ का पालन पूर्ण रूप से करें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, अजय झा, प्रेम कुमार, रमेश बास्के, सन्नी संघी, सौरव कुमार, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, कार्तिक गोप, गणेश भूमीज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नौ फरार नक्सलियों की तलाश जारी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

You may have missed