शहर में बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के कारोबार पर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, सभी थाना क्षेत्र में ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम।

Advertisements

जमशेदपुर:-  जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हो रहे हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, दुष्कर्म एवं रंगदारी की घटनाओं से शहरवासी भयाक्रांत हैं। हाल के दिनों में शहर में नशे का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आने लगे हैं। शहर में चिंता का विषय बन चुके इन समस्याओं पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसपर बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे शहर के सभी थाना में गिरती विधि-व्यवस्था समेत मंडल के विभिन्न समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

Advertisements
Advertisements

सीतारामडेरा थाना में भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक राजधानी है। औधोगिक शहर होने के कारण यहां मजदूरों की संख्या भी बहुतायत में है।अपनीं इन्ही खूबियों के कारण जमशेदपुर की चर्चा पूरे देश में कॉस्मोपॉलिटन लौह नगरी के रूप में होती है। पर विगत कुछ माह से शहर में बढ़ते अपराध, चोरी, छिनतई, ब्राउन शुगर एवं नशे के कारोबार के कारण इस शांतिप्रिय शहर की छवि धूमिल हो रही है। अब शहर की पहचान लौहनगरी से हटकर अपराध नगरी के रूप में होनें लगी है। उन्होंने कहा कि शहर में ब्राउन शुगर, स्मैक एवं अन्य नशे का कारोबार युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। शहर में लगातार दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटनाएं हो रहीं है। चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे बैखोफ होकर भगवान के मंदिरों पर भी हाथ साफ कर रहें है। शहर में इंसान तो इंसान भगवान भी सुरक्षित नहीं है। बताया कि इन सब विषयों को लेकर महनागर के सभी थाना में मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। अगर दिए गए समयावधि पर आवश्यक संज्ञान नहीं लिया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोविड नियमों को ध्यान में रखकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

See also  टेल्को के जेम्को स्थित अवैध लोहा टाल पर छापेमारी, कई हिरासत में

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी मंडलों में दिया ज्ञापन:
सीतारामडेरा- सुरेश शर्मा, बारीडीह- संतोष ठाकुर, साकची पुर्वी- ध्रुव मिश्रा, गोलमुरी- अजय सिंह, बिरसानगर- बबलू गोप, टेल्को-हेमंत सिंह, बर्मामाइंस- दीपक झा, बिस्टुपुर- संजय तिवारी, कदमा- राजेश सिंह, सोनारी-प्रशांत पोद्दार, साकची पश्चिम- बरजंगी पांडेय, मानगो- विनोद राय, उलीडीह- अमरेंद्र पासवान, आजादनगर- फातिमा शाहीन, बागबेड़ा- संजय कुमार सिंह, घाघीडीह- संदीप शर्मा बॉबी, सुंदरनगर- चंचल चक्रवर्ती, कोवाली- रविन्द्र नाथ सरदार, आसनबनी- हलदर दास, पोटका- सुदीप कुमार डे, जुगसलाई- हेमेंद्र जैन, परसुडीह- त्रिदेव चटराज, घोड़ाबांधा- दीपक पॉल, गोविंदपुर- पवन सिंह, एमजीएम- सुनील सिंह मुंडा, बोड़ाम- शांतनु मुखर्जी, पटमदा- मंटू चरण दत्ता एवं कमलपुर में प्रधान महतो के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य समेत मंडल पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed