दुमका के अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- दुमका की अंकिता हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को साकची स्थित बंगाल क्लब गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर साकची जिला कार्यालय से पैदल मार्च कर बंगाल क्लब गोलचक्कर पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर शीघ्र न्याय की मांग की। पुतला दहन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अंकिता के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की। पुतला दहन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य व मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर राज्य सरकार की संवेदनहीनता से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। इतनी बड़ी घटना के बाद जिस प्रकार से दुमका के जनप्रतिनिधि बसंत सोरेन समेत हेमंत सरकार की पूरी केबिनेट पिकनिक और मौज मस्ती में व्यस्त दिखाई दी। उससे सरकार की महिला विरोधी मानसिकता प्रदर्शित हुई है। गुंजन यादव ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दरिंदे शाहरुख को फांसी की सजा की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वहीं, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने अंकिता की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे झारखंड की महिलाओं में गुस्सा है। झारखंड में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। दुमका की प्रशासन झारखंड सरकार के दबाव में काम कर रही है। नाबालिग लड़की को बालिग लिखा गया है जो सरासर गलत है।

See also  AI की नई पहल से हादसों पर लगेगी लगाम, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

पुतला दहन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, जिला मंत्री नीलू मछुआ, जिला परिषद सह परसुडीह मंडल मंत्री कुसुम पूर्ति, लीना चौधरी जी, लक्ष्मी मिर्धा, सीमा जायसवाल, भारती कुमारी, रानी ठाकुर, भारती साहू, चित्रा साहू, शुक्ला हलदर, मंडल अध्य्क्ष सुधा यादव, विमला साहू, मधु तांती, प्रतिमा मुंडा, पिंकी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed