सहारनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

सहारनपुर: भाजपा के अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष की बीती देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।गांव टीडौली निवासी और भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील कोरी ने बताया कि उनके पिता 65 वर्षीय धर्म सिंह कोरी रात्रि में घेर में सो रहे थे।सुबह जब उनकी पत्नी सुनीता ने देखा कि उनके पिता की चारपाई के पास खून बह रहा है तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर सभी भाई घेर में आ गए और देखा कि उनके पिताजी के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो हर एंगल से जांच में जुटी हैं.धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे और उनकी पहचान इलाके में एक शांत और मिलनसार कार्यकर्ता के रूप में थी। उनका बेटा सुशील, जो खुद भाजपा में महामंत्री है, ने बताया कि रात करीब 9 बजे मैंने पिताजी को चाय दी थी, तब वे ठीक थे। उसके बाद मैं सोने चला गया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
परिवार का राजनीति से जुड़ाव 2014 से था, जब धर्म सिंह और उनका बेटा दोनों भाजपा में शामिल हुए थे।गांव के लोगों के मुताबिक धर्म सिंह का किसी से विवाद नहीं था। फिर भी इतनी निर्मम हत्या ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed