केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, शुभकामनाएं देकर जमशेदपुर आने का दिया न्योता

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त कर रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में उनका आगमन भाजपा के राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में हुआ। जहां पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गूँजन यादव ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया और मिले दायित्व हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुभकामना हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने उन्हें जमशेदपुर आने का भी न्योता दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। गूँजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की बेटी को अपने मंत्रिमंडल में स्थान देकर झारखंड का मान बढ़ाया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों और विभिन्न क्षेत्रों का मजबूत प्रतिनिधित्व दिखता है। यह सामंजस्य मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को दर्शाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रांची में देर रात दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल

You may have missed