घाघीडीह जेल में राशन और सब्जियों की आपूर्ति के लिए ई-टेंडर जारी, 16 दिसंबर तक आवेदन

Advertisements

जमशेदपुर : घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंदियों के भोजन के लिए खाद्यान्न, हरी सब्जियां, आलू, फल और अन्य जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति के लिए जेल प्रशासन ने ई-निविदा जारी की है। इसके तहत 1 जनवरी से 31 मार्च 2027 तक सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। इच्छुक आपूर्तिकर्ता झारखंड सरकार के ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 की शाम 4 बजे तक चलेगी। निविदा प्रपत्र का मूल्य 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जो नॉन-रिफंडेबल होगा और इसका भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके अलावा निविदा अपलोड करने के साथ अनुमानित मूल्य की तीन प्रतिशत अग्रधन राशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा भी 16 दिसंबर की शाम 4 बजे तक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निविदा में भाग लेने वाले आपूर्तिकर्ताओं को खाद्य सामग्रियों के नमूने भी जमा करने होंगे। इसके लिए 17 दिसंबर 2026 की शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सैंपल कारा अधीक्षक कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान जमा करना होगा। जेल प्रशासन के अनुसार, निविदा 18 दिसंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त की उपस्थिति में कारा अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में खोली जाएगी। ई-टेंडर अपलोड करने या प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी के लिए इच्छुक आपूर्तिकर्ता कार्यालय अवधि में कारा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9430342752 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About The Author

You may have missed