भाजपा ने नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक कार्यों का संचालन अब नितिन नबीन करेंगे।

नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं और एनडीए गठबंधन की सरकार में सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर रहे हैं। वे पार्टी की ओर से लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

इस नियुक्ति के साथ ही नितिन नबीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो पहले भाजपा में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका निभा रहे थे। यह बदलाव पार्टी के लिए एक नया चरण भी माना जा रहा है, खासकर आने वाले चुनावों और संगठनात्मक तर्ज पर।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नबीन की यह नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके कार्य अनुभव को पार्टी भविष्य के चुनावी रणनीति में उपयोग करना चाहती है।

नितिन नबीन बिहार के पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं और वे भाजपा के प्रभावशाली और अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed