चाकुलिया में वीर शहीद चानकु महतो की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया  : चाकुलिया के मेम क्लब भालुकबिंदा चौक में सोमवार को वीर शहीद चानकु महतो स्मारक समिति की ओर से हूल विद्रोह के महानायक चानकु महतो की जन्म जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। पुजारी लाया लखन महतो ने विधिवत पूजा संपन्न कर शहीद चानकु महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद चानकु महतो के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हूल विद्रोह केवल एक आंदोलन नहीं था, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक रहा है। इस संघर्ष में चानकु महतो का योगदान बेहद महत्वपूर्ण था, जिन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे वीरों की जयंती मनाने का उद्देश्य समाज को उनके इतिहास, संघर्ष और आदर्शों से जोड़ना है। इससे युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से शहीदों के बताए मार्ग पर चलने, समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने तथा विकास का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर हरिशंकर महतो, अमित महतो, स्वपन महतो, कोकिल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, जितेन महतो, पुरुषोत्तम महतो, विकास महतो, पूर्णेंदु महतो, भुवन महतो, दिलीप महतो, लख्खी महतो, हांसू महतो, कालू महतो, समीर महतो, रतन किस्कू, हाराधन महतो सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद चानकु महतो के आदर्शों को अपनाने और उनकी स्मृति को जीवित रखने का संकल्प लिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed