वार्ड 17 से बिरेंद्र यादव ने खरीदा दूसरा प्रपत्र, बोले—वार्डवासी बदलाव चाहते हैं, उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

0
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 से बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने दूसरा नामांकन प्रपत्र खरीदा है। प्रपत्र खरीदने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वार्ड के लोग परिवर्तन चाहते हैं और वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड का हर स्तर पर विकास करना होगा। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बिरेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने एक आदर्श वार्ड का सपना देखा है, जिसे पार्षद बनकर वे साकार करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य पारदर्शी और जनहित में काम करने वाला प्रतिनिधित्व देना है।

नामांकन की तिथि को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन उनके समर्थक तय करेंगे, उसी दिन वे सादे समारोह में जाकर नामांकन करेंगे।

About The Author

See also  डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की पहल लाई रंग: आदित्यपुर बस्ती के सी व डी रोड में सामान्य हुई पाइपलाइन जलापूर्ति, लोगों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

Thanks for your Feedback!

You may have missed